बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश

बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश

बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार को तड़के हुई गोलीबारी की घटना पूरी तरह प्रायोजित थी, जिसकी आशंका पुलिस को पहले ही हो गयी थी। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच कर पूरे घटनाक्रम का राजफाश बुधवार को करने के साथ ही गोली लगने से घायल अशोक ठाकुर और प्राथमिकी दर्ज कराने वाले उनके भाई रविंद्र ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि पड़ोसियों और गांव वालों से पूछताछ, मोबाइल काल डिटेल्स और अन्य जांच पड़ताल में पता चला कि यह मामला प्रायोजित था। घायल और उनके भाई ने अपने ही हाथ में गोली मारकर विरोधियों को फंसाने की साजिश रची थी। दोनों ने पुलिस के सामने इस सत्य को स्वीकार किया। मामला क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बन गया है।

मंगलवार को घटना के बाद रविंद्र ठाकुर की तहरीर पर पुलिस ने भुआल छपरा निवासी नारायण ठाकुर, गोविंद ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, चंदन ठाकुर और अमर ठाकुर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जब गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की और उनके भी फोन को खंगाला तो ऐसा कुछ मिला नहीं। जब जांच में कुछ खास नहीं म‍िला तो पुल‍िस ने इसके बाद पीड़ित पक्ष से कड़ाई से जब पूछताछ की गई तो मामला उजागर हो गया। यह भी सामने आया कि दोनों पक्षों में फसल काटने व भूमि विवाद को लेकर काफी दिनों से मुकदमेबाजी चल रही थी। अपने विरोधियों को फंसाने के लिए इन लोगों ने साजिश रची थी। पुल‍िस ने अब आरोप‍ितों पर कार्रवाई कर चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े 17 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया डीएम की सख्ती, इस ब्लाक को लंबित धनराशि शीघ्र खर्च करने का आदेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार को तड़के हुई गोलीबारी की घटना पूरी तरह प्रायोजित...
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल