बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव



बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर बाजार से मटिही मार्ग पर स्थित मकान में लगी आग में मां-बेटे की मौत मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। घटना के बाद से गायब मृतका के ससुर झूलन चौरसिया का शव चिलकहर शिव मंदिर पोखरे में मिला। सूचना पर पहुंची गड़वार पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त झूलन के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गौरतलब हो कि चिलकहर बाजार-मटिही मार्ग पर नीरज चौरसिया किराना की होलसेल दुकान चलाते है। दुकान के ऊपर ही उनका परिवार रहता था। रविवार की रात अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। दुकान से बाहर निकलने का कोई दूसरा रास्ता नहीं होने की वजह से नीरज चौरसिया की पत्नी रिंकी चौरसिया (25) तथा चार वर्षीय बेटा धीरज आग में फंसकर जिन्दा जल गये थे। वहीं, नीरज चौरसिया छत से कूदकर बाहर निकले, लेकिन उनका पैर टूट गया। उनका इलाज चल रहा है। उधर, घटना के बाद मृतका रितिका चौरसिया के पिता पुरुषोत्तम चौरसिया ने आरोप लगाया था कि संपत्ति के विवाद में नीरज के झूलन ने ही मकान में आग लगाई है। अब जिस झूलन पर बहू और पोते को घर में बंद करके आग लगाने का आरोप लगा था, मंगलवार को उसका भी शव तालाब में मिल गया। पुलिस के अनुसार अब नए सिरे से जांच की दिशा तय की जा रही है। इस मामले में सभी संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments



Comments