बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज



बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल बिहारी की पत्नी लक्ष्मी देवी की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पूर्व प्रधान ने मामले में खेत में इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगाने वाले पिता हरिकिशुन वर्मा व पुत्र गोविंद वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हरिकिशुन व लाल बिहारी का खेत अलग-बगल है। हरिकिशुन ने जानवरों से पशुओं को बचाने के लिए खेते के चारों तरफ झटका मशीन लगाया था। शुक्रवार को लक्ष्मी देवी (48) खेत में पानी पहुंचाने के लिए पाइप बिछा रही थी। इसी बीच, झटका मशीन में उच्च करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी चपेट में आने से लक्ष्मी झुलस गईं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। फेफना थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मृतका के पति लाल बिहारी की तहरीर पर गांव के ही हरिकिशुन वर्मा और उनके पुत्र गोविंद वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Posts
Post Comments



Comments