बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस

बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस

Ballia : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती के बीज गोदाम के समीप रविवार की रात सब्जी बेचने को लेकर हुई मारपीट में मृत वार्ड नंबर 6 निवासी धनजी तुरहा (50) का शव सोमवार की शाम जैसे ही घर पहुंचा, कोहराम मच गया। महिलाएं दहाड़ मार को रोने-चिल्लाने लगी। इससे पूरा वातावरण गमगीन हो गया। वहीं, मोहल्ले के लोग हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव को त्रिमुहानी सड़क पर रखकर धरना शुरू कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। उनका कहना था कि आरोपितों की गिरफ्तारी  तक शव नहीं उठेगा। सूचना पर सीओ बैरिया फहीम कुरेशी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बैरिया राजेन्द्र प्रताप सिंह, दोकटी प्रशांत चौधरी, चाईल्ड थाना के राजेश बहादुर सिंह आदि पहुंच गए। सीओ ने आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सड़क पर बैठे परिजन उठने का नाम नहीं लिए। सीओ ने उन्हें बताया कि चार नामजद आरोपितों में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष दो आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी। पुलिस के समझाने बुझाने पर आधा घंटे बाद धरना समाप्त हुआ। 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
हल्दी, बलिया : विकास खंड बेलहरी में कार्यरत मनरेगा कर्मियों ने लंबे समय से मानदेय व ईपीएफ भुगतान लंबित रहने...
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय
Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस