बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता



बलिया : गड़हांचल के दौलतपुर गांव निवासी दिलीप सिंह के छोटे पुत्र रवि शेखर सिंह ने यूपीएससी में 176वीं रैंक हासिल कर गांव सहित जिले का नाम रोशन किया है। दौलतपुर गांव निवासी दिलीप सिंह बलिया में असिस्टेंट पोस्ट मास्टर से रिटायर हो चुके हैं। उन्होंने ने बताया कि रवि शेखर सिंह की प्रारंभिक शिक्षा बसंतपुर, इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई नागा जी सरस्वती विद्यालय माल्देपुर, स्नातक की पढ़ाई हंसराज कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई। रवि शेखर सिंह ने बताया कि यूपीएससी में तीसरा प्रयास था। इंटरव्यू दूसरा था। रवि शेखर सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। रवि शेखर सिंह की इस कामयाबी पर परिवार में खुशी का माहौल है। बहन पूर्णिमा की शादी हो चुकी है। बड़े भाई राजशेखर सिंह की शादी नहीं हुई है। माता पुष्पा देवी भी बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी का ठिकाना नहीं है। शुक्रवार को दौलतपुर गांव स्थित मठिया में होली गायन का कार्यक्रम में रवि शेखर सिंह के कामयाबी में खुशी का माहौल दोगुना कर दिया। ग्राम प्रधान अनिल कुमार सिंह ने शुभचिंतकों का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर अभय नारायण सिंह, राजेश सिंह, लक्ष्मण पाण्डेय, अर्जुन राम, बलिराम गुप्ता, शंकर राजभर आदि रहे।

Related Posts
Post Comments



Comments