ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी



बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट प्रोफेसर, बिहार वेटरनरी कॉलेज पटना) का चयन INDIAN SOCIETY OF VETERINARY SURGERY (ISVS) के उपाध्यक्ष पद पर चयन होने से उनके गृह जनपद बलिया में खुशी का माहौल है। गृह गांव कुसौरी कलां में ग्रामीणों ने होली की पूर्व संध्या पर चयन से खुशी मनाते हुए मिष्ठान वितरण किया। डॉ. ज्ञानदेव सिंह का इस पद पर चयन उनके शोध व शैक्षणिक योगदान पर किया गया है। डॉ ज्ञान देव सिंह शुरू से ही मेधावी रहे हैं।
इनकी प्रारंभिक शिक्षा गवर्नमेंट इंटर कॉलेज बलिया तथा इंटरमीडिएट की शिक्षा गवर्नमेंट कॉलेज इलाहाबाद से हुई है।वेटरनरी साइंस से ग्रेजुएशन पंतनगर यूनिवर्सिटी पंतनगर से हुई है। Indian veterinary Research institute बरेली से शोध में उपाधि ग्रहण करते हुए दो-दो बार नेट उत्तीर्ण है। डॉ. सिंह की बिहार वेटरनरी कॉलेज पटना में सन् 2011 में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति हुई थी। डॉ. ज्ञानदेव सिंह के पिता कमल प्रसाद सिंह रेवती इंटरमिडियट कॉलेज रेवती से सेवानिवृत्त शिक्षक है, जबकि मां रिद्धि सिंह गृहणी है।
डॉ. ज्ञानदेव सिंह के अग्रज गुरुदेव सिंह शिक्षा क्षेत्र बाँसडीह के प्राथमिक विद्यालय विजुलीपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर सेवारत हैं। उनके चयन से मनीष श्रीवास्तव, उपेन्द्र कुमार सिंह, गुरुदेव सिंह, डॉ. घनश्याम चौबे, राजेश कुमार सिंह, राजन सिंह (पूर्व प्रधान), आरती सिंह, ममता सिंह, जयप्रकाश, कृष्ण कुमार सिंह, कौशल कुमार सिंह, देवेश सिंह, अमित सिंह, अरविंद तिवारी, अजीत प्रताप यादव, सुमित कुमार सिंह, संजय सिंह, शिवराम सिंह, इंद्र मोहन सिंह (पूर्व प्रधान) इत्यादि जनपद वसियों में हर्ष व्याप्त है।

Related Posts
Post Comments



Comments