दुल्हन की सफल सर्जरी : स्टेज पर दूल्हे को जयमाला पहनाते समय सिरफिरे ने मारी थी गोली

दुल्हन की सफल सर्जरी : स्टेज पर दूल्हे को जयमाला पहनाते समय सिरफिरे ने मारी थी गोली

वाराणसी : बेवफा सनम फिल्म का वो सीन तो आपने देखा ही होगा, जिसमें कृष्ण कुमार शादी समारोह में घुसकर दुल्हन को गोली मार देते हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के बक्सर जिले से सामने आया है, जिसने सभी के दिलों को दहला दिया है। चौसा गांव में जयमाल के स्टेज पर एकतरफा प्यार में युवक द्वारा मारी गई गोली से घायल दुल्हन को वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में नया जीवन मिला है। डाक्टरों के एक विशेष पैनल ने दो घंटे तक चले जटिल आपरेशन के बाद दुल्हन की आंत में फंसी गोली को निकाल लिया है। ट्रामा सेंटर और एनेस्थीसिया विभाग के तीन विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम ने इस प्रक्रिया को अंजाम दिया। डाक्टरों के अनुसार, गोली दुल्हन के पेट के दाएं तरफ 'कोलन' (बड़ी आंत का हिस्सा) के पास जाकर फंस गई थी। सर्जरी के बाद अब उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। मरीज की हालत फिलहाल स्थिर है। वह डाक्टरों की निगरानी में है। बलिया के मानसिंहछपरा (अचलगढ़) से अविनाश साहनी की बारात बिहार के बक्सर स्थित चौसा गांव गई थी। खुशियों के माहौल के बीच जयमाल की रस्म चल रही थी, तभी पड़ोस के ही एक युवक दीनबंधु ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन के पेट में गोली मारकर फरार हो गया।

आंत में फंसी गोली निकाली

बक्सर के चौसा में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब स्टेज पर अपने दूल्हे को वरमाला पहना रही दुल्हन को एक शख्स ने स्टेज पर चढ़कर गोली मार दी। माहौल खुशियों से भरा था। मेहमान स्टेज पर खड़े होकर नई दुल्हन के आने की खुशियां मना रहे थे,  तभी एक सिरफिरे ने स्टेज पर चढ़कर इस घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने सिरफिरे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत

 

यह भी पढ़े बलिया में बेटा-बेटी संग महिला लापता, पति ने दर्ज कराई रपट

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

दुल्हन की सफल सर्जरी : स्टेज पर दूल्हे को जयमाला पहनाते समय सिरफिरे ने मारी थी गोली दुल्हन की सफल सर्जरी : स्टेज पर दूल्हे को जयमाला पहनाते समय सिरफिरे ने मारी थी गोली
वाराणसी : बेवफा सनम फिल्म का वो सीन तो आपने देखा ही होगा, जिसमें कृष्ण कुमार शादी समारोह में घुसकर...
27 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया BSA कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक TET के खिलाफ गरजें शिक्षक, सड़कों पर गूंजा यह नारा
बलिया में युवक की हत्या, तीन मनबढ़ बदमाश गिरफ्तार
25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल
Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश