Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका

Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका

बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोटवारी गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में एक बालक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। शव की शिनाख्त कोटवारी निवासी खलील शाह के 12 वर्षीय पुत्र रिजवान शाह के रूप में हुई। रिजवान चार दिनों से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका है कि बालक की हत्या की गयी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कोटवारी निवासी रिजवान शाह बुधवार को गांव में बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी बीच अचानक वह गायब हो गया। खोजबीन के बाद भी बालक का सुराग नहीं लगा तो खलील की पत्नी सैरुन निशा ने पुलिस को अवगत कराया।
अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही थी। इसी बीच शनिवार को कुछ लोगों की नजर गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में शव पर पड़ी। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गयी।

जानकारी होते ही परिजन रोते-बिलखते पहुंच गये। पुलिस और फारेंसिक टीम ने छानबीन कर साक्ष्य जुटाया और पूछताछ के बाद शव को कब्जा में ले लिया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस जगह पर शव मिला है वहां पर पहले भी परिजन खोजबीन कर चुके थे। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को फेंका गया है। इस सम्बंध में एएसपी (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल का कहना है कि घटना की जांच में तीन टीमों को लगाया गया है।जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास हो रहा है।

यह भी पढ़े बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में दर्दनाक Road Accident : ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, साथी रेफर

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका
बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोटवारी गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में एक बालक का शव मिलने से...
Ballia News : 119 शिकायतों में 12 का निस्तारण, डीएम ने लेखपाल और कानूनगो को किया सस्पेंड
शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव : अभ्युदय में बच्चों ने मचाया धमाल, हर इवेंट पर हुई फूलों की बारिश
बलिया में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म : 5 ने नोचा जिस्म, दो युवक गिरफ्तार
बलिया में फंदे से झूली युवती, मौत से मचा कोहराम
21 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
मानदेय वृद्धि की घोषणा से शिक्षामित्रों में खुशी, बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में मत्था टेककर जताया सीएम योगी का आभार