बलिया में दर्दनाक Road Accident : ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, साथी रेफर

बलिया में दर्दनाक Road Accident  : ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, साथी रेफर

बलिया : एनएच 31 पर स्थित हल्दी थाना क्षेत्र के बादिलपुर के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पुलिस पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल युवक का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।बताया जा रहा है कि हल्दी थाना क्षेत्र के रेपुरा निवासी रवि पासवान (22) पुत्र शांत पासवान व मंटू चौधरी (17) पुत्र गणेश चौधरी दवा लेने के लिए बादिलपुर की ओर गए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रवि पासवान की ऑन द स्पॉट मौत हो गई, जबकि मंटू चौधरी घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने घायल मंटू को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं ट्रक चालक घटना के बाद वाहन सहित फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। हादसे से मृतक के घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी