बलिया में विवाहिता का अपहरण कर छेड़खानी, विरोध पर मारपीट, दो गिरफ्तार

बलिया में विवाहिता का अपहरण कर छेड़खानी, विरोध पर मारपीट, दो गिरफ्तार

बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता का अपहरण कर उसके साथ छेड़खानी और मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को पति के साथ थाने पहुंची महिला ने आरोप लगाया था कि 27 फरवरी की रात दोनों आरोपियों ने खेत में खींचकर उसके साथ जबरदस्ती और मारपीट की। लोकलाज के डर से उसने घटना का जिक्र किसी से नहीं किया। किसी तरीके से अपने पति को इसकी जानकारी दी। पीड़िता ने पति के साथ कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज होते ही साक्ष्यों का संकलन शुरू कर दिया गया था। महिला मानसिक रूप से बीमार थी।   नामजद आरोपी सुरहिया निवासी गुड्डू कुमार और मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में विवाहिता का अपहरण कर छेड़खानी, विरोध पर मारपीट, दो गिरफ्तार बलिया में विवाहिता का अपहरण कर छेड़खानी, विरोध पर मारपीट, दो गिरफ्तार
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता का अपहरण कर उसके साथ छेड़खानी और मारपीट के मामले...
कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज 
Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा