बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई

बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई

बलिया : राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS परीक्षा 2025-26) में शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कंपोजिट विद्यालय वैना के छात्र सुंदरम खरवार ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर न सिर्फ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, बल्कि अपने घर-परिवार और विद्यालय के शिक्षकों का भी मान बढ़ाया है। कक्षा 8वीं के छात्र सुंदरम की सफलता से विद्यालय परिवार गदगद है। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक धीरेन्द्र कुमार राय ने बताया कि सुंदरम को 9 से 12वीं तक की शिक्षा के लिए सरकार प्रति माह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति देगी। चार साल में सुंदरम को 48 हजार की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। वहीं, शिक्षिका अंजना श्रीवास्तव, संध्या सिंह, सरवत अफरोज, ममता सिन्हा, ममता मिश्रा, शोभा सिंह तथा शिक्षक कुमार प्रशांत, अरमान अली, सुर्यकांत पांडेय ने सुंदरम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित