उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय



बलिया : हुगली (पश्चिम बंगाल) में 24 फरवरी से एक मार्च तक आयोजित होने वाली 46वीं सब जूनियर नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश बालक एवं बालिका टीम रविवार देर शाम घोषित कर दी गई। खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के समन्वय से वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में आयोजित उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के उपरांत प्रदर्शन के आधार पर 14 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई। उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम सोमवार की सुबह हुगली (पश्चिम बंगाल) के लिए रवाना हुई।
उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम की जिम्मेदारी नीरज राय को सौंपी गई, नरही निवासी नीरज राय को उत्तर प्रदेश बालक टीम मैनेजर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उत्तर प्रदेश बालिका टीम में जनपद के नरही निवासी शीतल वर्मा ने अपनी जगह बनाई है। गौरतलब हो कि शीतल नरही में नीरज राय राय के प्रशिक्षण में संचालित वॉलीबाल प्रशिक्षण शिविर में अभ्यास करती है। वहीं जपनद के सोहांव निवासी आसिफ अली एवं आदित्य राय का चयन भी उत्तर प्रदेश टीम में किया गया है। दोनों खिलाड़ी वर्तमान में देवरिया खेल छात्रावास में अभ्यासरत हैं।
उत्तर प्रदेश सब जूनियर बालक वॉलीबॉल टीम अप्रतिम भदौरिया, आर्यन भारद्वाज, कार्तिक सहरावत, हर्षवर्धन (स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ) जैनुल आब्दीन, कृष, अंकित राय (प्रयागराज छात्रावास) आसिफ अली, आदित्य राय, अबू हमजा (देवरिया छात्रावास) देवचंद, प्रभाकर, युवराज सिंह (स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर) आयुष्मान (गोरखपुर मंडल) टीम कोच- सचिन पूनिया, असिस्टेंट कोच- अभिमन्यु राय, टीम मैनेजर- नीरज राय
उत्तर प्रदेश सब जूनियर बालिका टीम - दीक्षांशी गुप्ता, प्रिया यादव, आंचल चौहान, पूजा चौहान (वाराणसी) अनुष्का मिश्रा, आकांक्षा यादव, प्रियांशु, माही तिवारी (अयोध्या हॉस्टल) बबली, अनुष्का उपाध्याय (स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर) आकांक्षा पांडे (गोरखपुर) शीतल वर्मा (आजमगढ़), खुशी यादव (कानपुर) एवं इशू चौधरी (मेरठ) टीम कोच पूजा यादव, असिस्टेंट कोच डॉ प्रदीप दुबे, मैनेजर सुनीता शुक्ला।
उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम को नेशनल चैंपियनशिप हेतु बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के महासचिव सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी अत्यंत प्रतिभाशाली हैं, पूर्ण विश्वास है कि टीम पदक विजेता होकर लौटेगी। उत्तर प्रदेश टीम को उप्र संयुक्त सचिव सर्वेश पांडे, प्रयागराज अध्यक्ष प्रभात कुमार राय, क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ कुंवर अरुण सिंह, निरंजन राय, रविकांत उपाध्याय, अखिलेश सिंह, विनय राय, अनूप राय, चन्दन गुप्त, नवीन राय, अभिमन्यु राय आदि ने शुभकामनाएं दीं।

Related Posts
Post Comments



Comments