बलिया में 10 फरवरी को मनाया जाएगा ‘सेफर इंटरनेट डे’, होंगी कार्यशालाएं

बलिया में 10 फरवरी को मनाया जाएगा ‘सेफर इंटरनेट डे’, होंगी कार्यशालाएं

बलिया : फरवरी के दूसरे मंगलवार को विश्व स्तर पर मनाए जाने वाले “सेफर इंटरनेट डे” का आयोजन किया जाएगा। सेफर इंटरनेट डे के अवसर पर जनपद स्तर पर जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, जिनका उद्देश्य आमजन, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को इंटरनेट एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सुरक्षित, जिम्मेदार और विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक करना है।

निर्धारित कार्यक्रम जिसमें राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, बलिया में प्रातः 10:30 बजे समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित होगी। कलेक्ट्रेट सभागार में अपराह्न 01 बजे समस्त विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्ष, कर्मचारीगण एवं आम नागरिकों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसके पश्चात विकास भवन सभागार में अपराह्न 03 बजे पुनः विभागाध्यक्षों,कार्यालयाध्यक्षों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता से जागरूकता कार्यशाला संपन्न होगी। जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त अधिकारीगण को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित स्थलों पर उपस्थित होकर सेफर इंटरनेट डे के अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यशालाओं में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़े हल्देश्वर नाथ पुरातन शिव मंदिर से निकली 'बाबा' की भव्य बारात

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी