कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में निकली भर्ती, 20 फरवरी हैं आवेदन की अंतिम तिथि
On



बलिया : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी बलिया के अनुमोदन के क्रम में जनपद में 04 उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (चिलकर, नगरा, नवानगर, पन्दह) में एकेडमिक ब्लॉक व छात्रावास दोनों तथा 07 उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (रसड़ा, गड़वार, सोहांव, सीयर, दुबहड़, बांसडीह, रेवती) में केवल छात्रावास में कार्मिकों के चयन के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इसका विस्तृत विवरण एनआईसी बलिया के वेबसाइट (https://ballia.nic.in) तथा QR CODE पर उपलब्ध है। बीएसए ने बताया कि आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक द्वारा निर्धारित तिथि 20 फरवरी 2026 की सायं काल 05 बजे तक कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, रामलीला मैदान, तहसील स्कूल बलिया में स्वीकार किये जायेंगे।
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
15 Mar 2026 23:02:51
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...


Comments