Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा

बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस ने पूर्वाचल अस्पताल के संचालक चन्द्रशेखर सिंह, डॉ. आदित्य सिंह और चार अज्ञात कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज किया है। मृतका के पति मुन्ना यादव की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले में स्वास्थ्य विभाग पूर्वांचल अस्पताल और दूसरे ए-वन पूर्वाचल अस्पताल की ओटी को सील कर चुका है। दोनों अस्पतालों के बीच संचालित तीसरा अस्पताल अभी संचालित हो रहा है। प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत के बाद शुक्रवार शाम जांच को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल प्रबंधन से मृत नवजातों के बारे में पूछताछ की तो संचालक ने बताया कि शव परिजन ले गए हैं। परिजनों ने इससे इंकार किया तो जांच के दौरान शौचालय गेट के पास कूड़ेदान में शव फेंके मिला। इसकी जानकारी होते ही परिजन आक्रोशित हो गए। सपा नेता अनिल राय, धनजी यादव सहित सैकड़ों लोग संचालक और डॉक्टर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करने लगे और जिला अस्पताल मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने समझा बुझाकर मामला शांत किया। पुलिस ने अस्पताल संचालक चन्द्रशेखर सिंह को हिरासत में लेकर घटना के बाबत पूछताछ की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने प्रसूता रिंकू और जुडवा बच्चों का दाह संस्कार जनेश्वर मिश्र सेतु के पास किया। घटना के बाद पति सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली