बलिया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली



Ballia : बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा उस पार एक गांव में गत शौच के लिए गई 25 वर्षीय महिला के साथ युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने महिला को किसी को न बताने की धमकी दी। इससे वह घबरा गई और लोकलाज के डर से चुप हो गई। दूसरे दिन मंगलवार को भी आरोपित दोबारा घर में घुस गया और धमकी दी कि यदि थाने गई तो उसे गोली मार देगा। महिला का आरोप है कि उसने मेरे ससुर को भी चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद पूरा परिवार डर गया। हालांकि बाद में 112 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। घटना के चौथे दिन गुरुवार शाम महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसी गांव के पंकज ठाकुर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दिया। पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपित की गोली मारने की धमकी के बाद पूरा परिवार डरा हुआ है। पहले दिन तो डर की वजह से किसी ने पुलिस को नहीं बताया, लेकिन दूसरे दिन जब वह घर के अंदर जबरन घुस गया और गोली मारने की धमकी दी तो सभी घबरा गए। इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि मामला 9 मार्च का बताया जा रहा है। 10 मार्च को महिला को डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला का बयान कराया जा रहा है, विवेचना प्रचलित है।

Related Posts
Post Comments



Comments