बलिया पुलिस से मुठभेड़ में रौनक उर्फ नकी यादव का हत्यारा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली



Half Encounter In Ballia : हल्दी थाना पुलिस ने 15 वर्षीय किशोर की हत्या में वांछित बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। घायल बदमाश का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि 10 मार्च की रात लगभग एक बजे हल्दी थाना पुलिस रात्रि गश्त में थी। इसी बीच, मुखबीर खास की सूचना पर मुडाडीह-सोनवानी रोड पर हनुमान मंदिर से 300 मीटर पश्चिम हत्या से संबन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार करने के प्रयास में पुलिस ने घेराबंदी की, तभी अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायर कर दिया। वहीं, पुलिस की आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में बदमाश मनोज यादव पुत्र शिवधारी यादव (निवासी : बबुआपुर कठही, थाना हल्दी, बलिया) के बायें पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश 09 मार्च 2026 की रात रौनक यादव उर्फ नकी यादव पुत्र नन्दजी यादव (निवासी बबुआपुर कठही थाना हल्दी जनपद बलिया) की हत्या करके भाग गया था। घायल बदमाश को इलाज के लिए पुलिस ने सीएचसी सोनवानी पहुंचाया।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments



Comments