TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान



बलिया : शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्यता के विरोध में अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ (जेटीएफआई) के तत्वावधान में विशिष्ट बीटीसी के संरक्षक अरुण सिंह के नेतृत्व में घटक संगठनों की बैठक हुई। उपस्थित पदाधिकारियों ने टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में अपने-अपने विचार व्यक्त करने के साथ ही आगामी कार्यक्रमों को व्यापक स्तर से सफल करने का संकल्प लिया। कहा कि नियुक्ति के वक्त सारे मानकों पर खरे उतरने वाले शिक्षकों के भविष्य को इस तरह से घोर अंधेरे में नहीं धकेला जा सकता। सभी ने 9 से 15 मार्च तक चलाए जाने वाले पोस्टकार्ड (राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायधीश, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष), ई-मेल अभियान, एक्स (ट्विटर) अभियान को शानदार तरीके से संपादित करने, प्रचार प्रसार करने पर बल दिया।
इसमें प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अजय सिंह, अटेवा के जिला संयोजक समीर कुमार पांडेय, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम चौबे, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक राजेश सिंह, टीएससीटी अध्यक्ष सतीश सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 के अध्यक्ष सतेंद्र राय, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट लाल साहब यादव, शिक्षा मित्र संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह, प्राशि संघ पंजीकृत 1160 से निर्भय नारायण सिंह, एसटी/एससी बेसिक संघ अध्यक्ष अंजनी कुमार मुकुल समेत अन्य शैक्षिक एवं कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठ कर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान को पूरा करने का संकल्प लिया। वहीं, अन्य संगठनों से एकजुटता का आह्वान करते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए हुंकार भरी। बैठक में जनपद के प्रमुख शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों में विनय राय, गोपाल जी पाठक, इरफान अहमद, नित्यानंद पांडेय, अनिल सिंह, राजेश सिंह, धर्मेंद्र जी आदि उपस्थित रहे।

Related Posts
Post Comments



Comments