Ballia News : खाई में गिरा अनियंत्रित ऑटो, मां की मौत, दो बेटियां घायल

Ballia News : खाई में गिरा अनियंत्रित ऑटो, मां की मौत, दो बेटियां घायल

Ballia : चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के धर्मापुर कारो-महेंद्र मार्ग पर अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे खाई में गिर गया। हादसे में एक विवाहिता की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर) निवासी अर्चना पांडेय (40) पत्नी पंचम पांडेय अपनी गर्भवती पुत्री प्रीति पांडेय (26) पत्नी सुरेंद्र तिवारी (निवासी उत्तर टोला, बांसडीह, बलिया) को निजी चिकित्सक के यहां दिखाकर दूसरी पुत्री प्रिया पांडे (20) के साथ ऑटो से अपने गांव लौट रही थीं। धर्मापुर चट्टी के आगे कारो- मार्ग पर बाइक को बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। ऑटो सवार तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए नरही सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान अर्चना पांडेय की मौत हो गई।

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : खाई में गिरा अनियंत्रित ऑटो, मां की मौत, दो बेटियां घायल Ballia News : खाई में गिरा अनियंत्रित ऑटो, मां की मौत, दो बेटियां घायल
Ballia : चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के धर्मापुर कारो-महेंद्र मार्ग पर अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे खाई में गिर गया। हादसे में...
BCDA का ऐलान- जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव पर AIOCD का कड़ा विरोध
6 March ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना शुक्रवार
बलिया में भीषण सड़क हादसा : तीन युवकों की मौत, चार रेफर
बलिया के इस ग्राम प्रधान पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, ये है बड़ी वजह
जवान का शव पहुंचते ही रो पड़ा बलिया का यह गांव
बलिया : तीन साल पहले हुई थी सोनम की शादी