बलिया में युवक की हत्या, तीन मनबढ़ बदमाश गिरफ्तार

बलिया में युवक की हत्या, तीन मनबढ़ बदमाश गिरफ्तार

बलिया : लाठी-डंडे से पीट-पीट कर युवक की हत्या करने में वांछित तीन बदमाशों को सहतवार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को यह सफलता गोविंद ब्रह्म बाबा मंदिर के पास मिली। गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने सुसंगत धाराओं में चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 25 फरवरी 2026 को मनियर थाना क्षेत्र के बड़सारी जागीर गांव से सहतवार थाना क्षेत्र के बलेउर गांव में बारात आई थी। इसी दौरान हुए आपसी विवाद में मोहन राजभर और उसके साथी विजय राजभर को मनबढ़ बदमाशों ने रास्ते में घेरकर बुरी तरह पीट दिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल मोहन राजभर की मौत जिला अस्पताल बलिया में इलाज के दौरान हो गई। सहतवार थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की।

उधर, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन पर चलाए गए अभियान के तहत गुरुवार को उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह मय टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त राजू यादव, रंजीत यादव व पंकज राजभर को गोविंद ब्रह्म बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। तीनों बलेउर और सहतवार कस्बा के निवासी हैं। 

यह भी पढ़े बलिया में फिर बदली स्कूल टाइमिंग, जानिएं विद्यालय खुलने का नया समय

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia News : ऑनलाइन हाजिरी में ‘खेल’, रिकवरी का निर्देश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में युवक की हत्या, तीन मनबढ़ बदमाश गिरफ्तार बलिया में युवक की हत्या, तीन मनबढ़ बदमाश गिरफ्तार
बलिया : लाठी-डंडे से पीट-पीट कर युवक की हत्या करने में वांछित तीन बदमाशों को सहतवार पुलिस ने 24 घंटे...
25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल
Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक