बलिया में TET की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने फूंका बिगुल : पहले X दिखायेंगे ताकत, फिर PM को भेजेंगे पाती



बलिया : टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार टीईटी अनिवार्यता के 'काले कानून' के विरोध में दुबहर, बेलहरी, बैरिया व मुरलीछपरा ब्लॉक में बैठक आयोजित कर प्रस्तावित आन्दोलन की सफलता का खाका खींचा गया। उत्तर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिला मंत्री डॉ. राजेश पाण्डेय व उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई बैठकों में शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

वक्ताओं ने कहा कि कि यह नियम शिक्षकों के साथ अन्यायपूर्ण है। इसके खिलाफ संगठित व निर्णायक संघर्ष आवश्यक है। प्रांतीय नेतृत्व द्वारा निर्णित कार्यक्रमों यथा 22 फरवरी को 2 बजे से 4 बजे तक ट्वीटर अभियान को सफल बनाने, 23 से 25 तक टेट की अनिवार्यता के विरोध में काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य करने और 26 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने का ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।

वहीं, आंदोलन की आगामी रणनीति, जनजागरूकता विचार-विमर्श किया गया। चरणबद्ध संघर्ष कार्यक्रमों में एकजुट होकर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया। दुबहर में ब्लाक अध्यक्ष अजीत कुमार पाण्डेय, मंत्री समरजीत बहादुर सिंह, सुशील चौबे व महिला शिक्षक संघ से विजेता सिंह, राजेश पांडेय, शशि कांत पांडेय, प्रमोद द्विवेदी, अभय सिंह, महेश सिंह, अखिलेश सिंह मिंटू, मनोज सिंह, कौशल मिश्र तथा बेलहरी में मंत्री संतोष सिंह, रामजी बाबा, ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, राकेश कुमार यादव, अजय पांडेय, डॉ. निर्मला गुप्ता, नमिता तिवारी, निर्मला सिंह, कमला सिंह, अनिता देवी, अर्चना सिंह, ब्रजेश कुमार उपाध्याय, अजहर हुसैन, प्रभात उपाध्याय, बृजभूषण पांडेय, ऋषि सिंह, प्रभात सिंह, सुरेन्द्र पांडेय, श्रीराम तिवारी, अनिल यादव, बृजेश कुमार शर्मा, आनंद ज्योति सिंह, विजय प्रताप चौबे, विजय अमृत राज सिंह, बैरिया में अध्यक्ष सुनील सिंह व मुरलीछपरा अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, मंत्री शत्रुघ्न यादव, उपेंद्र सिंह, मंटू मिश्र, अवनीश पांडेय, भरत गुप्त, रामेश्वर उपाध्याय, ब्रजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी, दिग्विजय सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।


Related Posts
Post Comments



Comments