Video : बलिया पुलिस ने चार बदमाशों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, दो हत्यारोपियों के पैर में लगी गोली

Video : बलिया पुलिस ने चार बदमाशों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, दो हत्यारोपियों के पैर में लगी गोली

बलिया : रसड़ा कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने हत्या में वांछित दो वांछितों समेत चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध असलहा और कारतूस बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि रविवार को तड़के करीब चार बजे नवापुरा महतवार मार्ग के पास चेकिंग के दौरान रसड़ा कोतवाली पुलिस ने दो मोटर साइकिल पर जा रहे व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया, परन्तु चालक बिना रुके मोटर साइकिलों को पीछे मुड़ाकर भागने का प्रयास करने लगे, जिनका पीछा रसड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा पीछा किया गया।

पुलिस से खुद को घिरता देख मोटर साइकिल सवार बदमाशों द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस की आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में सुन्दरम सिंह उर्फ सत्या सिंह पुत्र कमलेश सिंह (निवासी ग्राम संवरा थाना रसडा जनपद बलिया) के बाएं तथा राज सिंह उर्फ राजा सिंह पुत्र राकेश सिंह उर्फ टुनटुन सिंह (निवासी ग्राम संवरा थाना रसडा जनपद बलिया) के दाहिने पैर में गोली लगी। वहीं, भाग रहे अनुज सिंह पुत्र राजेश (निवासी बडी पकवल थाना सराय लखन्सी जनपद मऊ) तथा अजय खरवार पुत्र मुन्नी लाल खरवार (निवासी चकिया थाना रानीपुर जनपद मऊ) को भी पुलिस द्वारा पीछा करके पकड़ा गया।

यह भी पढ़े तिरंगे में लिपटे CRPF जवान राजकुमार को देख रो पड़ा बलिया का यह गांव

पूछताछ में बदमाश सुंदरम सिंह उर्फ सत्य तथा राज सिंह ने बताया कि वे अपने एक अन्य साथी उमाकांत पांडे के साथ मिलकर 14 फरवरी 2026 को दिन में संवरा शराब ठेके के पास गुरगुजपुर निवासी 40 वर्षीय सत्यप्रकाश की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। घायल बदमाश सुन्दरम सिंह उर्फ सत्या सिंह व राज सिंह उर्फ राजा सिंह का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। पकड़े गये बदमाश के कब्जे से दो तमंचा मय खोखा व जिन्दा कारतूस तथा हत्या में प्रयुक्त एक चाकू बरामद हुआ हैं।

यह भी पढ़े बलिया में चाकू से गोदकर पिता की हत्या, भाईयों को भी किया लहुलूहान

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी