बलिया की बेटी डॉ. नलिनी सिंह का KGMU में चयन, ​खुशी की लहर

बलिया की बेटी डॉ. नलिनी सिंह का KGMU में चयन, ​खुशी की लहर

​दुबहर, बलिया : क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती निवासी पूर्व नौ सैनिक केडी सिंह की सुपुत्री डॉ. नलिनी सिंह ने लखनऊ स्थित प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर चयनित होकर जनपद का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। डॉ. नलिनी सिंह की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई से हुई। उन्होंने चिकित्सा की उच्च शिक्षा के लिए चीन का रुख किया। वहां से MBBS की डिग्री हासिल करने के बाद डॉ. नलिनी भारत लौटकर एमडी की तैयारी कर रही थीं। योग्यता और कड़ी मेहनत के चलते उनका चयन KGMU में हो गया है।

डॉ. नलिनी के परिवार में 'मातृशक्ति' का चिकित्सा क्षेत्र के प्रति अटूट समर्पण है। बड़ी बहन ​डॉ. अपराजिता सिंह वर्तमान में उदयपुर, राजस्थान में अपनी सेवाएं दे रही हैं। छोटी बहन ​नंदिनी सिंह रूस में MBBS की पढ़ाई कर रही हैं। वही इनकी चचेरी बहन ​सुकन्या सिंह मुंबई के प्रतिष्ठित ग्रांट मेडिकल कॉलेज से MBBS कर रही हैं। एक ही परिवार की चार बेटियों द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में सफलता की नई इबारत लिखने पर जनपद के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। ​पूर्व मंत्री राजधारी सिंह​, सियाराम यादव , पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण सिंह, ​चंद्रप्रकाश पाठक, शिवपुर प्रधान धर्मेंद्र यादव 'भुवर' ​सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि केडी सिंह की बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि यदि बेटियों को सही अवसर और शिक्षा मिले, तो वे आसमान छू सकती हैं।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी