बलिया में मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी थी लावारिश बाइक, क्या है माजरा ?

बलिया में मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी थी लावारिश बाइक, क्या है माजरा ?

मझौवां, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौवां में लखनेश्वर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी लावारिस मोटरसाइकिल मिलने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि ने बाइक को पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि, राष्ट्रीय राजमार्ग के दक्षिण दिशा में स्थित लखनेश्वर पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप दो दिन से एक मोटरसाइकिल (नंबर JH 10 BB 3245) लावारिस हालत में खड़ी थी। आसपास के लोगों को संदेह होने पर उन्होंने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत मझौवां के प्रधान प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी लेने के बाद मोटरसाइकिल को हल्दी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि मझौवां से लावारिस स्थिति में एक मोटरसाइकिल मिलने की सूचना मिली थी। गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

हरेराम यादव

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं...
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी
बलिया में मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी थी लावारिश बाइक, क्या है माजरा ?
बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, युवक रेफर ; तीन गिरफ्तार
बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल