बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनसुनवाई को प्रभावी बनाने में लगातार सक्रिय हैं। समाधान दिवस और थाना दिवस पर वे स्वयं फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दे रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और भवनों की मरम्मत के कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए। कई स्थानों पर जहां लंबे समय से विकास कार्य नहीं हुए थे, वहां पूरे भवन को सफेद रंग से रंगवाने का कार्य शुरू कराया गया। जिलाधिकारी ने परिसर में अव्यवस्थित रूप से लगी कई गुमटियों को हटाने के निर्देश नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा को दिए। नगर क्षेत्र में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका बलिया के अधिशासी अधिकारी को कड़े निर्देश जारी किए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिल कुमार, नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, हेमंत कुमार (स्टेनो अपर जिलाधिकारी) सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छिब्बी गांव में दहेज के लिए बहू का विदाई नहीं करना ससुरालियों को भारी...
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी
15 March Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना Sunday
Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा