विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव

विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव

बलिया : विश्व ग्लूकोमा (काला मोतियाबिंद) सप्ताह के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में रेड क्रॉस सोसाइटी बलिया के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें ग्लूकोमा की रोकथाम और समय से जांच पर चर्चा की गई। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह ने कहा कि ग्लूकोमा से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर जांच और समुचित उपचार है। बताया कि लोगों को अपनी आंखों की नियमित रूप से जांच करानी चाहिए, ताकि बीमारी का समय रहते पता लगाया जा सकें। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/जिला दृष्टि हीनता निवारण अधिकारी डॉ. योगेंद्र दास ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते स्क्रीन टाइम को कम करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य केंद्रों पर ग्लूकोमा की जांच नि:शुल्क की जा रही है। इस अवसर पर जिला प्रशासनिक अधिकारी योगेश पांडे, डॉ. सिद्धार्थ मणि दुबे, डॉ धर्मेंद्र, डॉ रोहित रंजन, विमल गुप्ता (नेत्र सहायक), मनीष (नेत्र सहायक), विमल गुप्ता, शैलेश कुमार, धीरज गोपाल, शैलेंद्र राय, अरविंद पांडे, रवि तिवारी, सोनी, इमरान, सुषमा, संघमित्रा, आकांक्षा यादव, अनुराग पांडेय इत्यादि मौजूद रहे। आभार व्यक्त रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला समन्वयक/कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय तथा संचालन नितेश पाठक ने किया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र स्थित वन विहार के पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के एक कर्मचारी की...
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद
बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता
बलिया में ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश, डीएम ने घोषित किया डेडलाइन
Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी