CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर

CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर

Ballia  :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी माता के विरुद्ध बिहार के एक जलसे में मौलाना अब्दुल सलीम द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी से लोगों में आक्रोश है। सोमवार को भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बांसडीह कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर आरोपित मौलाना के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि मौलाना ने न केवल मुख्यमंत्री की मां, बल्कि देश की समस्त मातृशक्ति और महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अविलंब प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई नहीं हुई, तो कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कार्यकर्ताओं ने आरोपित के खिलाफ नारेबाजी की और पुलिस प्रशासन से गिरफ्तारी की मांग की। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह, दुर्गेश मिश्रा, सिंपी सिंह, तेजबहादुर रावत, बबलू सिंह, शिवम गुप्ता, बलिराम साहनी, रजत श्रीवास्तव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
हल्दी, बलिया : विकास खंड बेलहरी में कार्यरत मनरेगा कर्मियों ने लंबे समय से मानदेय व ईपीएफ भुगतान लंबित रहने...
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय
Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस