बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े

बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े

बलिया : होली के अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को राजकीय बालगृह (बालिका) निधरिया पहुंचकर बच्चियों के बीच खुशियां बांटी। उन्होंने अपने हाथों से बच्चियों को गोझिया खिलाई और नए कपड़े भेंट किये। जिलाधिकारी ने बताया कि राजकीय बालिका गृह में वर्तमान में 111 बच्चियां रह रही हैं। ये वे बच्चियां हैं, जिनके माता-पिता नहीं हैं। उनके रहने, खाने एवं शिक्षा की समुचित व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि बच्चियों की पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी और शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्हें किसी प्रकार की सुविधा में कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चियों से हालचाल पूछा और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि 10 बच्चियां बोर्ड परीक्षा दे रही हैं, जिनके लिए किताबों एवं अन्य शैक्षणिक संसाधनों की विशेष व्यवस्था की गई है। नाबालिग बच्चियों की देखभाल पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।बच्चियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलकूद की व्यवस्था और पार्किंग स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। होली के मौके पर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे त्योहार को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बलिया : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस बड़ी परीक्षा में...
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया
2 March ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना सोमवार
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पीटा, हालत गंभीर ; तीन गिरफ्तार
प्यार+फोटो+धोखा=हत्या... बलिया पुलिस ने सुलझाई युवक की मर्डर मिस्ट्री, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय