Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

बलिया : बैरिया कस्बे में संचालित एक अनाधिकृत अस्पताल में गर्भवती महिला का आपरेशन महिला चिकित्सक द्वारा सोमवार की सुबह किया गया, पर प्रसवती की मौत हो गई। नवजात स्वस्थ्य है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। वहीं, सीएचसी सोनबरसा के चिकित्सकों के साथ मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह के निर्देशन में अस्पताल को सील कर दिया गया है। अस्पताल के सभी डाक्टर, संचालक व स्टाफ फरार हो गए हैं।

दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर बाजिदपुर गांव निवासी मिथिलेश गोड़ की पत्नी ममता का पहला प्रसव होने वाला था। वह अपने मायके सोनबरसा आ गई थी। जहां एक आशा की सलाह पर उसकी मां चंद्रावती देवी शकील कटरा में संचालित ओम साई अस्पताल में रविवार की शाम को भर्ती कराई थी। अस्पताल की डा. सुमन द्वारा ममता देवी का आपरेशन कर प्रसव कराया गया, लेकिन उसी समय महिला की हालत बिगड़ने लगी।

अधिक खून गिरने के कारण ममता के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आने लगी। बेटी की हालत बिगड़ती देख मां चंद्रावती ने रेफर करने को कहा। अस्पताल में आक्सीजन या खून चढ़ाने की व्यवस्था भी नहीं थी, फिर भी अस्पताल के जिम्मेदारों ने रेफर नहीं किया। मरीज के स्वजन से अस्पताल में 50 हजार रुपये जमा करा लिए। दोपहर बाद महिला की मौत हो गई। जिसके बाद डा. सुमन और उसके सभी सहयोगी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को खबर दी।

यह भी पढ़े 24 जनवरी का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal

प्रभारी निरीक्षक बैरिया आरपी सिंह ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की बात कहकर मामले को शांत कराए। मृतका की मां चंद्रावती देवी ने बताया कि मैं अपनी बेटी को सरकारी अस्पताल में ले जाना चाहती थी, लेकिन आशा के कहने पर इस अस्पताल में आ गई। घटना के बाद स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल का लेटर पैड, स्कैनर आदि जब्त कर लिया गया है।

यह भी पढ़े Ballia में इंस्टाग्राम Story विवाद में युवक को घोंपा चाकू

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बनरहां गांव के पास अनियंत्रित बाइक नहर में पलट गई। इससे बाइक सवार युवक...
Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील
बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार
प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई
23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज
Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम