बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : खिताबी मुकाबला में चमका UP का पडरौना, झारखंड को हराकर जीता मैच

बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : खिताबी मुकाबला में चमका UP का पडरौना, झारखंड को हराकर जीता मैच

बलिया : अमर सेनानियों की स्मृति में संत यतीनाथ मिनी स्टेडियम सुखपुरा में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के आखिरी दिन शुक्रवार को पडरौना व राँची (झारखंड) के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। मैच का निर्णय पेनल्टी स्ट्रोक से किया गया, जिसमें पडरौना ने झारखंड को 9-8 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया।इसी के साथ सात दिन से चल रहे सुखपुरा खेल महोत्सव का भी समापन हुआ। मैच के पहले हाफ के 10 वें मिनट में पडरौना के अकरम ने मैदानी गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। राँची के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते रहे लेकिन प्रथम हॉफ में बराबरी नही कर सके।

IMG-20260213-WA0018

मैच के दूसरे हाफ के 5 वें मिनट में झारखंड के टी. शेरिंग ने एक मैदानी गोलकर मैच को बराबरी पर ला दिया। 25 वें मिनट में झारखंड के यावर ने एक गोलकर अपनी टीम की बढ़त 2-1 कर दी। यह बढ़त ज्यादा देर नहीं रह पाई। 30 वें मिनट में पडरौना को एक पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे हैरी ने गोल कर मैच को पुन: बराबरी पर ला दिया। मैच के समापन तक दोनों टीमें बराबरी पर रही।आयोजकों ने पेनाल्टी स्ट्रोक से मैच का निर्णय करने का फैसला किया। दोनों टीमों को 5 - 5 पेनल्टी स्ट्रोक मारने का मौका दिया गया, जिसमें पडरौना और झारखण्ड की टीम 4 -4 पर बराबर रही। पुनः पेनाल्टी शुट का मौका दिया गया।  

यह भी पढ़े हल्देश्वर नाथ पुरातन शिव मंदिर से निकली 'बाबा' की भव्य बारात

IMG-20260213-WA0021

यह भी पढ़े 15 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

पडरौना के खिलाड़ी चार गोल किये और राँची के खिलाड़ी 3 गोल ही कर पाये इस तरह से पडरौना  9  गोल किया जबकि झारखंड की टीम 8 गोल ही कर पाई। इस तरह पडरौना 9-8 से विजयी हुआ। पडरौना के सूरज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।मैच के रेफरी अमल कुंवर, अजीत सिंह व राजू राय रहे, जबकि अहमद खान और अजय सिंह ने गोल जज की भूमिका निभाई। कमेंट्री राणा सिंह और उपेंद्र सिंह ने की।

Ballia district

इससे पूर्व डॉ. सुषमा शेखर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्याम स्वरूप सिंह गुड्डु विधायक प्रतिनिधि, ब्लाक प्रमुख भोला सिंह, आयोजक उमेश सिंह, प्रधान अभिमन्यु चौहान, गुड्डू सिंह, राकेश सिंह गामा, भोला सिंह, मानवेन्द्र सिंह जिपंस, नितेश सिंह मंडल अध्यक्ष, राकेश सिंह टिंकू, विकास सिंह, मनीष सिंह, अजय सिंह, राजेश सिंह, बबलू सिंह, रुस्तम अली, जुबेर अहमद, सोनू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी के प्रति शिक्षक उमेश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया

IMG-20260213-WA0020
मेधावियों का सम्मान

सुखपुरा खेल महोत्सव में विभिन्न खेलों यथा दौड़, कबड्डी, दौड़ के साथ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता में शामिल व विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि डॉक्टर सुषमा शेखर ने प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया।

 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी