1 February का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

1 February का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

मेष
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। गृह कलह के भी संकेत हैं। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। एक अच्छे समय का निर्माण हो रहा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ
व्यावसायिक स्थिति अच्छी रहेगी। अपनों का साथ होगा। पराक्रम रंग लाएगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा है। एक शुभ समय का निर्माण हो रहा है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

मिथुन
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करिए। चाहे- स्वास्थ्य हो, प्रेम-संतान हो, व्यापार हो। सरकारी तंत्र से स्थिति अच्छी नहीं है। पिता की स्थिति अच्छी नहीं है। बहुत बचकर पार करना है। हालांकि थोड़ा सा आर्थिक मामले में- लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। अपनों का साथ मिलेगा, लेकिन जुबान पर काबू रखिएगा और निवेश अभी मत करिएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

यह भी पढ़े प्रभारी औषधि निरीक्षक की जांच में मिली अनियमितता, हुई यह कार्रवाई

कर्क 
सौम्यता बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम, संतान की भी स्थिति अच्छी है। व्यापार भी ठीक है, लेकिन लाइफ पार्टनर को लेकर के या प्रेम में थोड़ा सा ऑप्शन्स को ध्यान में रखिएगा। मतलब ऑप्शन्स पर ज्यादा ध्यान देंगे तो खराब हो सकता है मामला। टीके रहिए और बने रहिए। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

यह भी पढ़े 16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

सिंह
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। बाकी प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

कन्या
आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। क्रोध पर काबू रखें। भावुकता पर काबू रखें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें और प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। बाकी आपकी स्थिति अच्छी है। खासकर- व्यावसायिक और आर्थिक। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। गृह कलह के बड़े संकेत हैं। थोड़ा ध्यान देकर चलिएगा। स्वयं के स्वास्थ्य पर और मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक
भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर
जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। बस आपको थोड़ा सा क्रोध पर काबू रखना होगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कुंभ
कुंभ राशि की स्थिति अच्छी कही जाएगी लेकिन स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार- सबकुछ एक लॅास की तरह दिखाई पड़ रहा है। डिस्टर्बेंस भी बहुत रहेगा। कुछ दिनों की बात है। थोड़ा सा बचकर पार करें। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन
स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। आय के नए-नए मार्ग बन रहे हैं। यात्रा का योग बन रहा है। आय के मामले में बहुत ही लकी साबित हो रहे हैं। बस स्वास्थ्य पर ध्यान रखिए। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी