प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या

प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या

UP News : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। अवैध संबंधों में बाधा बनने पर महिला ने अपने प्रेमी से पति की हत्या करवा दी। प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिलकर डेयरीकर्मी को शराब पिलाई और गला घोंटकर मार डाला। पुलिस ने पत्नी समेत चार को गिरफ्तार किया है। मामला किशनी थाना क्षेत्र का है। एक डेयरीकर्मी की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस हत्याकांड की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी और दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, सुल्तानपुर गांव के रहने वाले 40 वर्षीय कमलेश यादव कासगंज में एक डेयरी पर काम करता था। वह 20 फरवरी को अचानक लापता हो गया था। कई दिनों तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर उसके भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर, 25 फरवरी को बेवर-इटावा मार्ग के पास किशनी इलाके में गेहूं के खेत में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। पता चला कि शव कमलेश यादव का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कमलेश की पत्नी सुनीता उर्फ संगीता का इटावा जिले के चंदरपुर निवासी सिथलेश उर्फ सुतलेश के साथ करीब चार साल से प्रेम संबंध था। कमलेश को भी इस रिश्ते की जानकारी थी।

पुलिस के अनुसार, सुनीता चाहती थी कि उसका पति रास्ते से हट जाए। उसने अपने प्रेमी से कमलेश को खत्म करने के लिए कहा। इसके बाद 20 फरवरी को सिथलेश ने अपने दो साथियों दीपक कश्यप और भूरे उर्फ विशनू कुमार को साथ लिया। तीनों कासगंज पहुंचे और कमलेश को डेयरी से अपने साथ ले गए। रास्ते में उसे शराब पिलाई गई। और मौका पाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। बाद में शव को किशनी क्षेत्र के गेहूं के खेत में फेंक दिया गया।

यह भी पढ़े हल्देश्वर नाथ पुरातन शिव मंदिर से निकली 'बाबा' की भव्य बारात

12 साल छोटे प्रेमी के प्यार में पागल थी पत्नी
सुल्तानपुर निवासी कमलेश यादव कासगंज स्थित डेयरी पर काम करता था, उधर कमलेश की गैर मौजूदगी में 28 साल का सिथलेश घर पर आता था। कमलेश की पत्नी सुनीति(40) उम्र में सिथलेश से 12 साल बड़ी थी। उससे प्रेम संबंध हो गए थे। यह सिलसिला चार साल से चल रहा था, मगर। सब कुछ जानते हुए भी कमलेश कुछ भी नहीं कर पा रहा था। इसके पीछे जो वजह बताई जा रही है वह थी कि सिथलेश और कमलेश का साथ उठना बैठना और शराब पीना था। सिथलेश अच्छा खासा कमाता था और कमलेश को भी अपने साथ रखने के लिए कहता रहता था। कमलेश ने कुछ समय से पत्नी पर सख्ती कर दी थी, जिससे वह प्रेमी सिथलेश से नहीं मिल पा रही थी। इसके बाद सुनीति ने 12 साल छोटे प्रेमी सिथलेश से कमलेश को रास्ते से हटाने के लिए कहा। इसके बाद सिथलेश ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर कमलेश की हत्या की साजिश रची थी।

यह भी पढ़े दिवंगत रसोईया की बेटी को मिला नया जीवन, भावुक कर देंगी बलिया में हुई इस शादी की कहानी

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषस्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम की स्थिति दूरी वाली, संतान की स्थिति भी दूरी वाली दिख रही है। कोई...
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी
बलिया में मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी थी लावारिश बाइक, क्या है माजरा ?