बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर



बलिया : सहतवार-रेवती मार्ग पर गुरुवार की दोपहर सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि रेवती थाना क्षेत्र के लाल टोला गायघाट निवासी हरमेंद्र चौहान और सत्येन्द्र बाइक से रेवती जा रहे थे, तभी उनकी बाइक एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में हरमेंद्र की मौत हो गई, जबकि घायल सत्येंद्र चौहान को आस-पास के लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हरमेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। हादसे की वजह से मार्ग पर यातायात बाधित हो गया, जिसे पुलिस ने शुरू कराया। घटना की जानकारी मिलते ही हरमेंद्र चौहान के परिजन पहुंच गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Posts
Post Comments



Comments