13 मार्च का राशिफल, जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे



मेष
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। भाग्य उदय के साथ यात्रा के योग, शुभता में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। थोड़ी सतर्कता जरूरी है। दिन शुभ रहने से अशुभता में भी कमी आएगी। यह एक सामान्य दिन गुजरेगा। काली वस्तु का दान करें।
वृषभ
स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहने वाली है। व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा। चोट लगने का खतरा बना हुआ है। लग्नेश अच्छा होने की वजह से दिन इतना बुरा भी नहीं रहेगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम रहने वाली है।
मिथुन
प्रेम, संतान, व्यापार के लिए यह दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी का साथ और रोजगार में तरक्की के योग बनेंगे । नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। कुल मिलाकर यह दिन बेहद शुभ रहने वाला है। भगवान विष्णु की भक्ति करने से लाभ मिलेगा।
तुला
ब्रेकअप, नए लोगों का आगमन, संतान को लेकर मानसिक परेशानी जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक
धन का आगमन, कुटुम्ब में वृद्धि लेकिन गृह कलह बड़ा हो सकता है। भूमि-भवन की खरीदारी विवादित हो सकती है। मां की सेहत प्रभावित हो सकती है। घर में नकारात्मकता का संचार होगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु
पराक्रम बना रहेगा, लेकिन यह नेगेटिव भी हो सकता है। रोजगार और व्यापार में नकारात्मक व्यक्ति से दूरी बनाए रखेंगे। आपकी ऊर्जा सकारात्मक है, लेकिन पराक्रम नेगेटिव हो सकता है। ऐसे में बैलेंस बनाए रखें। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर
धन हानि हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार पर ध्यान दें। रिश्तेदारों की संख्या बढ़ेगी, लेकिन नेगेटिव ऊर्जा का संचार होगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। लेकिन व्यवसाय बहुत अच्छा बना रहेगा। पराक्रम रंग लाएगा। मां काली को प्रणाम करें।
कुंभ
यह दिन आर्थिक दृष्टि से मजबूत दिख रहा है। लेकिन घबराहट , परेशानी और अज्ञात भय बना रहेगा। आमदनी अच्छी होगी, रुका हुआ धन वापस आएगा। यात्रा के योग, दिन शुभ हो जाएगा। शनि देव को प्रणाम करें।
मीन
बेहद खराब समय है। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा, बाहरी संबंध खराब होंगे, पार्टनरशिप में परेशानी आएगी। लेकिन व्यवसाय ठीक बना रहेगा। बस सेहत पर ध्यान दीजिए। प्रेम-संतान अच्छा है। भगवान शिव का जलाभिषेक करने से लाभ होगा।

Related Posts
Post Comments



Comments