बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे

बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम राजभर की पांच रिहायशी झोपड़ियां और उसमें रखा हजारों रुपए का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग से गांव में देर रात अफरा-तफरी मची रही। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। श्रीराम राजभर का परिवार के लोग रात में खाना खाकर सो रहें थे इस दौरान ही आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने हरेराम राजभर की झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान 45 वर्षीय श्रीराम व 43 वर्षीय हरेराम लपटों से झुलस गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। आग से एक बकरा की जलकर मौत हो गई है। वहीं, एक भैंस व दो बकरी झुलसकर घायल हो गई है, जिनका इलाज चल रहा है। 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी