Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी

Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी

हल्दी, बलिया : विकास खंड बेलहरी में कार्यरत मनरेगा कर्मियों ने लंबे समय से मानदेय व ईपीएफ भुगतान लंबित रहने पर नाराजगी जताई है। कर्मियों ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा उप आयुक्त श्रम रोजगार को संबोधित पत्र सोमवार को ब्लाक मुख्यालय सोनवानी पर विकास खंड अधिकारी बेलहरी के माध्यम से देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया है।

कर्मचारियों ने पत्रक के माध्यम से कहा है कि जुलाई 2025 से अब तक उनका मानदेय नहीं मिला है। इसके कारण उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। दीपावली और होली जैसे प्रमुख त्योहारों पर भी वेतन न मिलने से उनके पारिवारिक दायित्वों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। मनरेगा कर्मियों का कहना है कि वे विभाग के निर्देशों के अनुसार सभी योजनाओं व कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा कर रहे हैं, इसके बावजूद भुगतान लंबित रहने से कर्मचारियों में निराशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मानदेय व ईपीएफ का भुगतान नहीं किया गया तो वे चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे। पत्रक देने वालों में अनुबिंद सिंह, अमित कुमार सिंह, निगमेंद्र नाथ पाण्डेय, जगत नारायण पाठक, राहुल कुमार तिवारी, कृष्ण कुमार पाण्डेय, कृष्ण कुमार चौबे, वृज किशोर सिंह, स्वयं प्रभा सिंह, मंतोष कुमार तिवारी,विष्णु प्रकाश,किरण सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, जयशंकर प्रजापति, संजय कुमार सिंह, उदित यादव, संजय कुमार पाण्डेय, अंजनेय उपाध्याय व जितेन्द्र कुमार ठाकुर आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिया के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका !

आतिश उपाध्याय

यह भी पढ़े बलिया में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
हल्दी, बलिया : विकास खंड बेलहरी में कार्यरत मनरेगा कर्मियों ने लंबे समय से मानदेय व ईपीएफ भुगतान लंबित रहने...
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय
Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस