Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

हल्दी, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के हल्दी भदौरिया टोला में एक युवक ने पंखे के हुक से बेडशीट का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि भदौरिया टोला निवासी देव कुमार (42) पुत्र योगेन्द्र राम गुजरात में रहकर वेल्डिंग का काम करते थे। एक जनवरी 2026 को तबीयत खराब होने के कारण वह अपने गांव लौट आए थे। 
रविवार को पत्नी लीला देवी खेत में मटर तोड़ने गई थीं, जबकि पुत्र मिथुन कुमार (13) घर से बाहर खेलने चला गया था। इधर, देव कुमार ने मौत को गले लगा लिया। कुछ देर बाद मिथुन घर लौटा तो पिता को फंदे से लटका देख घबरा गया और रोते हुए शोर मचाने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। इस संबंध में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

आतीश उपाध्याय

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
मेषचन्द्रमा आपकी ही राशि में स्थित हैं, जिससे आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी। आज करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिल...
बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज
Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम
बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर
Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत
बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण
Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती