17 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे



मेष
आय के नए मार्ग बनेंगे लेकिन जरूर ये ध्यान रखिएगा कि कोई कुमार्ग न बने। यात्रा कष्टप्रद होगी लेकिन लाभप्रद होगी। भ्रामक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। मेंटल हेल्थ थोड़ा परेशान करेगी। व्यापार अच्छा है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृषभ
व्यापार के लिए कोई शार्टकट मत मारिएगा। कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। बाकी कुछ खराब नहीं है। थोड़ा सा मध्यम समय का निर्माण या डिस्टर्बिंग समय का निर्माण प्रोफेशनल लाइफ में होगा। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन
अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा अभी वर्जित रखें। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान भी प्रभावित है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क
बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली वस्तु का दान करें।
सिंह
स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में परेशानी। प्रेमी-प्रेमिका अगर मुलाकात करते हैं तो ऑकवर्ड सिचुएशन न हो इस बात का ध्यान रखिए। बाकी प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार आपका लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।
कन्या
स्वास्थ्य प्रभावित है। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन शत्रुओं की संख्या बढ़ती हुई दिख रही है। स्वास्थ्य प्रभावित। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला
मानसिक दबाव बना रहेगा- बच्चों के लेकर के, जो लोग प्रेम में हैं- प्रेम को लेकर के। निर्णय लेने की क्षमता इस समय प्रभावित रहेगी इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय अभी न लें। व्यापार सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक
घरेलू कलह बहुत बढ़ जाएगी। ध्यान रखिए, बहुत शांतचित्त होकर चीजों को निपटाएं। स्वयं के स्वास्थ्य पर और मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।
धनु
नाक, कान, गला की परेशानी होगी। व्यापार में उथल-पुथल रहेगी। प्रेम, संतान अच्छा। स्वास्थ्य और व्यापार प्रभावित दिख रहा है। काली वस्तु का दान करें।
मकर
जुबान से गंदी भाषा का प्रयोग न करें। धन हानि के संकेत हैं, निवेश न करें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। ध्यान रखिए। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कुंभ
घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। मन परेशान रहेगा। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है, लेकिन एक डिस्टर्बेंस बना रहेगा। ये ग्रहों का संयोग ही ऐसा चल रहा है कि ऑलमोस्ट सब लोग प्रभावित हैं। आप भी प्रभावित होंगे। बचकर पार करेंगे, निकल जाएंगे। हरी वस्तु पास रखें।
मीन
सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय, पार्टनरशिप में प्रॅाब्लम। अनाब-सनाब खर्चें। मानसिक, शारीरिक परेशानी बनी रहेगी। व्यापार भी प्रभावित है। काली वस्तु का दान करना। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

Related Posts
Post Comments



Comments