बलिया में 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम का भव्य उत्सव : शानदार रहा इस प्रधानाध्यापिका का TLM

बलिया में 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम का भव्य उत्सव : शानदार रहा इस प्रधानाध्यापिका का TLM

बलिया : बीआरसी सीयर के प्रांगण में मंगलवार को ‘हमारा आँगन-हमारे बच्चे’ उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फैसल आलम, खंड विकास अधिकारी सीयर एवं खंड शिक्षा अधिकारी सुनील चौबे द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं अर्चन-पूजन के साथ किया गया।

IMG-20260210-WA0049

खंड शिक्षा अधिकारी सीयर द्वारा मुख्य अतिथि फैसल आलम, विशिष्ट अतिथि रविभूषण सिंह (सहायक विकास अधिकारी) एवं श्रीमती ममता श्रीवास्तव (सुपरवाइजर, प्रतिनिधि सीडीपीओ) को बैज अलंकरण, माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कम्पोजिट विद्यालय सीयर के बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

यह भी पढ़े Ballia News : चेतावनी के बाद भी मिली कमियां, CDO ने चार कर्मचारियों का रोका वेतन; इन विन्दुओं पर किए अलर्ट

IMG-20260210-WA0043

यह भी पढ़े बलिया में चाकू से गोदकर पिता की हत्या, भाईयों को भी किया लहुलूहान

कार्यक्रम में सीयर ब्लॉक के पंद्रह न्याय पंचायतों के विद्यालयों के कक्षा 1 एवं 2 के निपुण बच्चे, नोडल शिक्षक, संकुल, आंगनवाड़ी कार्यकत्री-सहायिकाएं तथा उनके बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम को सहायक अध्यापक राजी कमाल पासा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमती किरण सिंह ने भी संबोधित किया।खंड विकास अधिकारी फैसल आलम ने आंगनवाड़ी केंद्रों के कायाकल्प एवं उनके संचालन में सकारात्मक बदलाव पर जोर देते हुए कहा कि अच्छे कार्य कर रहे आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों से प्रेरणा लेकर अन्य लोग भी उनका अनुसरण करें।

IMG-20260210-WA0043

उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि उनके स्तर से मिलने वाली सभी सुविधाएं शीघ्र ही संतृप्त की जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान सभी निपुण बच्चों को सम्मानित करते हुए बैग एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील चौबे ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षण संसार का सबसे पवित्र कार्य है। बच्चों की सेवा भगवान की सेवा के समान है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं शिक्षकों से समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

IMG-20260210-WA0044

इस अवसर पर टीएलएम (शिक्षण अधिगम सामग्री) प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। अवलोकन के दौरान खंड विकास अधिकारी ने सभी टीएलएम प्रदर्शित करने वाले शिक्षकों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। वहीं, प्राथमिक विद्यालय बुद्धिपुर की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुनीता द्वारा प्रस्तुत टीएलएम की विशेष सराहना की। कार्यक्रम में देवेंद्र वर्मा, जयप्रकाश यादव, सोहराब अहमद, आशुतोष, तरुण पांडेय, विनोद कुमार मौर्य, अजीत सिंह, रमेश सिंह, जितेन्द्र वर्मा, राजि कमाल पाशा इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नन्द लाल शर्मा, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय तेतरा द्वारा किया गया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी