बलिया में दर्दनाक हादसा : गंगा में डूबने से युवक की मौत, मचा कोहराम
On



बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर गांव के पास गंगा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नंदकिशोर पांडे के पुत्र बम पांडे के रूप में हुई है। बम पांडे रविवार दोपहर गांव के बगल में स्थित गंगा नदी में स्नान करने गए थे। नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर नाविक और मछुआरे मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और मछुआरों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोनवरसा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
15 Mar 2026 23:02:51
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...


Comments