प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू



बलिया : प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में नौ दिवसीय मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बाल्मीकि महर्षि विद्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उत्साह का माहौल बना दिया। साथ ही प्रदेश सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसमें विकास कार्यों की झलक दिखाई गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि 18 मार्च से 26 मार्च तक जनपद में कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा, ताकि जनता को सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों से अवगत कराया जा सकें। कहा कि बीते वर्षों में कानून व्यवस्था, सड़क निर्माण, पर्यटन और आर्थिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि जनपद को जोड़ने के लिए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य प्रगति पर है। साथ ही बलिया में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिल चुकी है, जिसका शिलान्यास अगले माह में ही किया जाएगा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और फोरलेन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में विकास को गति मिली है। जिलाधिकारी ने “एक जनपद एक उत्पाद” योजना के तहत बलिया के सत्तू और बिंदी को विशेष पहचान मिलने की बात कही। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि “लखपति दीदी” योजना के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं। इसके अलावा, जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। साथ ही जनपद में बहुत से कम हुए हैं और अभी कार्य करना है बलिया के लोग सकारात्मक दिशा में आगे बढ़े और मेहनत करें, अपने जनपद और प्रदेश के बारे में सोचे तभी संभव हो सकता है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए गए, जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में डीडीओ आनंद प्रकाश एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts
Post Comments



Comments