बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान



Ballia News : जब जुनून हो कुछ कर दिखाने का और इरादे अडिग हों, तो रास्ते खुद बनते जाते हैं... इस शोर और दिखावे से दूर ऐसी ही एक कहानी है गांव गंगापुर की, जिसने देश को अनगिनत IAS और IPS दिए है। वर्तमन समय में पूरा गाँव मां गंगा में विलीन हो चुका है, फिर भी यहां की युवा पीढ़ी ने अपना दस्तूर जारी रखा है। इसी क्रम में गंगापुर गांव निवासी दादा रामाधार कुंवर और पिता अजय कुंवर की कर्मभूमि बोकारो झारखंड में रहकर कुमारी स्वाति ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा में 127वीं रैंक प्राप्त कर न सिर्फ गांव, बल्कि बलिया को गौरवान्वित किया है।
नौकरी के साथ जंग जीती स्वाति के पिता अजय कुमार कुंवर, मध्य विद्यालय करगली बाजार में शिक्षक हैं। एक शिक्षक की बेटी होने के नाते स्वाति के जीवन में शिक्षा की अहमियत शुरू से रही है। वर्तमान में वह AG Office रांची में ऑडिटर के पद पर कार्यरत है, लेकिन टॉरगेट पर झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) था। नौकरी में कर्तव्य का पालन करते हुए स्वाति ने JPSC की तैयारी की। JPSC परीक्षा में 127वीं रैंक हासिल करने के बाद स्वाति का चयन झारखंड शिक्षा सेवा में हुआ है। अब वह एक शिक्षा अधिकारी के रूप में काम करेंगी और बच्चों को बेहतर भविष्य देने के मिशन से जुड़ेंगी।

Related Posts
Post Comments



Comments