Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी

Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी

बलिया : गड़वार थाना और एसओजी बलिया की संयुक्त पुलिस टीम ने 25 हजारी बदमाश टेंगर नट पुत्र हरेन्द्र नट को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस टीम को यह सफलता एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मिली है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि 14 मार्च की रात समय लगभग सवा 10 बजे गड़वार थाना पुलिस मुखबीर की सूचना पर जोगापुर शमशान घाट नहर किनारे पुरस्कार घोषित अभियुक्त टेंगर नट पुत्र हरेन्द्र नट (निवासी : खरहाटार, गड़वार, बलिया) को गिरफ्तार करने में प्रयासरत थी, तभी अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश टेंगर नट के बाएं पैर में गोली लगी। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश द्वारा गड़वार, सुखपुरा तथा नगरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं कारित की गयी थी। घायल बदमाश को तत्काल पुलिस टीम ने सीएचसी रतसर पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। वहीं, अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी
बलिया : गड़वार थाना और एसओजी बलिया की संयुक्त पुलिस टीम ने 25 हजारी बदमाश टेंगर नट पुत्र हरेन्द्र नट...
15 March Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना Sunday
Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'