बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार

बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार

Ballia News : सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव में मामूली कहासुनी में भांजे ने मामा को चाकू से घायल कर दिया। घायल मामा को सीएचसी रेवती पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां भी उपचार के बाद शुक्रवार को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
धनजी राजभर की पत्नी ममता ने तहरीर में बताया कि उनके पति के बहन का लड़का धर्मेंद्र राजभर के माता-पिता का निधन हो चुका है। ऐसे वह इन्हीं के साथ घर पर रहकर कबाड़ बीनने व बेचने का कार्य करता है। रात साढ़े ग्यारह बजे मामा व भगीने में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।इसी दौरान भगीना 32 वर्षीय धर्मेंद्र ने अपने मामा 42 वर्षीय धनजी राजभर के पेट में चाकू से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इस मामले में आरोप है कि बीच-बचाव करने आए मनजी राजभर को भी भगीना ने जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में सहतवार थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि धनजी राजभर की पत्नी ममता देवी द्वारा घटना के संबंध में तहरीर दी गई है। मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
Ballia News : सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव में मामूली कहासुनी में भांजे ने मामा को चाकू से घायल...
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस किल्लत नहीं : डीएम ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...