Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार

Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार

बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने नौ पेटी अंग्रेजी शराब लदी कार के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार को सीज करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया। पुलिस के जवान रविवार की रात बैरिया तिराहा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एनएच 31 से गुजर रही एक कार को पुलिसकर्मियों ने संदेह के आधार पर रोक लिया।

छानबीन में गाड़ी में लदी दारु के साथ सुखपुरा थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा निवासी रामकरण कश्यप, सारण (बिहार) के कोपा थाना क्षेत्र के चतरा निवासी रोहित सिंह, टंडवा कोजिया निवासी अमित यादव तथा मांझी निवासी नीरज गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि हरियाण नम्बर की कार की जांच के आधार पर सारण (बिहार) के सरन फरीदाबाद के निशा इंटरप्राइजेज पर केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह दारु को दयछपरा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से खरीदकर ले जा रहे थे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
हल्दी, बलिया : विकास खंड बेलहरी में कार्यरत मनरेगा कर्मियों ने लंबे समय से मानदेय व ईपीएफ भुगतान लंबित रहने...
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय
Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस