बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

बलिया : उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बनरहां गांव के पास अनियंत्रित बाइक नहर में पलट गई। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, युवक के घर कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों की मानें तो मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। वह तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी। उभांव थाना क्षेत्र के अखोप गोरही निवासी 30 वर्षीय अरुण कुमार रविवार की रात बाइक से कहीं जा रहा था। बनरहां गांव के पास वह बाइक समेत नहर में गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। उसके पास मौजूद मोबाइल और कागजातों के आधार पर पहचान करने के बाद बनकरा के प्रधान प्रविंद सिंह ने घटना से परिजनों और पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर गांव-घर के रोते-बिलखते पहुंच गये।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बनरहां गांव के पास अनियंत्रित बाइक नहर में पलट गई। इससे बाइक सवार युवक...
Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील
बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार
प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई
23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज
Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम