मानदेय वृद्धि की घोषणा से शिक्षामित्रों में खुशी, बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में मत्था टेककर जताया सीएम योगी का आभार

मानदेय वृद्धि की घोषणा से शिक्षामित्रों में खुशी, बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में मत्था टेककर जताया सीएम योगी का आभार

बलिया : अप्रैल माह से मानदेय में आठ हजार रुपये की वृद्धि की घोषणा से जिले के शिक्षामित्रों में उल्लास व हर्ष का माहौल है। उन्हें अब तक दस हजार रुपये मानदेय मिलता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जैसे ही विधानसभा में अप्रैल से 18 हजार रुपये देने की घोषणा की, शिक्षामित्र खुशी से उछल पड़े। कहा कि यह निर्णय उनके लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष और अपेक्षाओं के बीच बड़ी राहत लेकर आयी है।

शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में जिले के शिक्षामित्र बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। वहां मत्था टेककर आभार जताया। एक-दूसरे को प्रसाद (मिठाई) खिलाकर बधाई दी और सरकार के निर्णय की मुक्त कंठ से सराहना की। पंकज ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के साथ ही जिले के 2700 से अधिक शिक्षामित्रों के लिए सकारात्मक संदेश देने वाला है।

Ballia district

यह भी पढ़े 23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज

मानदेय वृद्धि से शिक्षामित्रों के परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा और कार्य के प्रति मनोबल भी बढ़ेगा। प्रांतीय संयुक्त मंत्री अखिलेश पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने शिक्षामित्रों की भावनाओं और समस्याओं को समझते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इससे पहले कैशलेस इलाज की सुविधा भी दे चुकी है। जिला महामंत्री अमृत सिंह नउम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार भविष्य में शिक्षामित्रों के हितों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी सहानुभूतिपूर्ण निर्णय लेगी। इस दौरान जिला मंत्री डिंपल सिंह, ब्लाक अध्यक्ष लाल जी वर्मा, जगनरायण पाठक, शिवजी यादव, अरविंद तिवारी, अनिल कनौजिया इत्यादि रहे।

यह भी पढ़े बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पकड़े गये तीन बाल अपचारी समेत 11 मनबढ़

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

मानदेय वृद्धि की घोषणा से शिक्षामित्रों में खुशी, बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में मत्था टेककर जताया सीएम योगी का आभार मानदेय वृद्धि की घोषणा से शिक्षामित्रों में खुशी, बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में मत्था टेककर जताया सीएम योगी का आभार
बलिया : अप्रैल माह से मानदेय में आठ हजार रुपये की वृद्धि की घोषणा से जिले के शिक्षामित्रों में उल्लास...
बलिया में TET की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने फूंका बिगुल : पहले X दिखायेंगे ताकत, फिर PM को भेजेंगे पाती
शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अप्रैल से मिलेगी बढ़ी सैलरी 
20 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में किन्नर हत्याकांड : फंदे पर झूले युवक की पत्नी और पिता समेत तीन गिरफ्तार
Ballia में जनपद न्यायाधीश ने दिखाई विधिक सेवा शिविर प्रचार वाहन को हरी झंडी
TET की अनिवार्यता समाप्त कराने को निर्णायक संघर्ष करेंगे बलिया के शिक्षक