शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अप्रैल से मिलेगी बढ़ी सैलरी
On



UP Big Breaking : यूपी बजट सत्र के दौरान विधानसभा में सीएम योगी ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को लेकर बड़ी घोषणा कर दी। सीएम योगी ने कहा, शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा दिया है। अप्रैल से शिक्षामित्रों को अब 18 हजार रुपये मिलेंगे। पहले इन्हें 10 हजार रुपये मिलते थे। साथ ही अनुदेशकों का मानदेय नौ हजार रुपये से बढ़ाकर 17 हजार रुपये कर दिया गया है। अप्रैल से दोनों लोगों को बढ़ा हुआ मानदेय मिलना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा सीएम योगी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के लिए 580 करोड़ रुपये, 16 लाख ट्यूबवेल को 3000 करोड़ के खर्च से फ्री बिजली देने की घोषणा की है।
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
20 Feb 2026 17:24:25
UP Big Breaking : यूपी बजट सत्र के दौरान विधानसभा में सीएम योगी ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को लेकर बड़ी...


Comments