वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप

वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप

वाराणसी : बावतपुर एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब सुरक्षाकर्मियों द्वारा की जा रही जांच में एक यात्री के हैंडबैग से चार जिंदा कारतूस मिले। यह खबर फैलते ही एजेंसिया सक्रिय हो गईं और यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। गुरुवार की शाम लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बलिया जनपद के बेल्थरा रोड, ग्राम चौकियां निवासी मंजूर आलम खा स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या एसजी-330 से वाराणसी से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था, जांच के दौरान जब मंजूर का हैंड बैग स्कैनर मशीन में डाला गया तो CISF जवानों को उसमें कुछ संदिग्ध चीजें दिखी। तलाशी लेने पर बैग के अंदर से .32 बोर के चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बैग से कारतूस मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने फूलपुर पुलिस को सूचित किया। पूछताछ के दौरान मंजूर आलम ने बताया कि उनके पास शस्त्र का वैध लाइसेंस है और वे गलती से कारतूस बैग में ही भूल गया। मामले में फूलपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यात्री को हिरासत में लेकर संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। उन्होंने पुष्टि की कि यात्री के पास मौजूद शस्त्र लाइसेंस पूरी तरह वैध है। पुलिस बरामद कारतूस कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई कर रही है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी