बलिया पुलिस को मिली सफलता, 30 पेटी ऑफिसर च्वाइस के साथ एक गिरफ्तार

बलिया पुलिस को मिली सफलता, 30 पेटी ऑफिसर च्वाइस के साथ एक गिरफ्तार

बलिया : रेवती थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को 30 पेटी ऑफिसर च्वाइस अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  रेवती थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह मय हमराह देखभाल क्षेत्र में मामूर थे, तभी मुखबीर खास की सूचना पर हरेन्द्र सिंह पुत्र स्व. राज नारायण सिंह (निवासी ग्राम लमुही थाना रेवती, बलिया) को भोजछपरा नदी उस पार से गिरफ्तार किया गया। इसके कब्जे से 30 पेटी ऑफिसर च्वाइस अंग्रेजी शराब (1440 पीस फ्रुटी प्रत्येक फ्रुटी 180 एमएल) बरामद किया गया। बरामद शराब की कीमत लगभग 172800 रुपये है। पुलिस ने धारा 60 (1), 63 आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू की। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावा उप निरीक्षक सचिन सरोज, हेड कां. अशोक कुमार, कां. बलिराम कुमार, शैलेष कुमार, अविनाश शर्मा व प्रवेश यादव शामिल रहे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी